राज्य
27-Feb-2026


शनिवार, 28 फरवरी एवं रविवार, 01 मार्च 2026 को निगम के 85 वार्ड कार्यालयों सहित 169 स्थानों पर लगेंगे विशेष राजस्व वसूली शिविर करदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत उनके निवास के निकट ही निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे है राजस्व वसूली शिविर भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में करदाताओं को निगम के देय करों के भुगतान में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मार्च माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जायेंगे। निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा के लिए शनिवार, 28 फरवरी एवं रविवार, 01 मार्च 2026 को 85 वार्ड कार्यालयों सहित 169 स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे है। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के आदेश पर नगर निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किये जायेंगे। निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा के लिए शनिवार, 28 फरवरी एवं रविवार, 01 मार्च 2026 को 85 वार्ड कार्यालयों सहित 169 स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे है। निगम द्वारा करदाताओं को सम्पत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार सहित अन्य करों@शुल्कों की अदायगी करदाताओं के निवास के समीप ही उपलब्ध कराने हेतु समस्त वार्ड कार्यालयों सहित वार्ड के अन्य स्थानों पर राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें करदाता अपने देय करों का भुगतान सुविधापूर्ण ढंग से कर सकेंगे। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने राजस्व अमले को निर्देशित किया है कि जिन स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जायेगा उन शिविरों की जानकारी करदाताओं को मुनादी एवं विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित कराई जाए। निगम आयुक्त ने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि करों, शुल्कों का भुगतान करने हेतु वार्ड कार्यालयों अथवा शिविरों में आने वाले करदाताओं को करों की अदायगी में अधिक से अधिक सुगमता प्रदान की जाए और किसी भी करदाता को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के आदेश पर शनिवार, 28 फरवरी एवं रविवार, 01 मार्च 2026 को निगम के 85 वार्डों सहित अन्य स्थलों पर विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जायेगा हरि प्रसाद पाल / 27 फरवरी, 2026