भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम, भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 07 कर्मियों को उपायुक्त हीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने शॉल, श्रीफल, मिष्ठान आदि भेंटकर ससम्मान बिदाई दी और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की। माता मंदिर, हर्षवर्धन काम्प्लेक्स स्थित निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बिदाई समारोह में उपायुक्त हीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो रही स्टेनो टाईपिस्ट श्रीमती लीली मैथ्यू, नि.श्रे.लि. श्रीमती शहाना अली, श्रीमती कौशल्या रंगवानी, कुर्क अमीन नौशाद अली, श्रमिक पुरूषोत्तम, सफाई मित्र रामप्यारे तथा विनियमित स्थाईकर्मी श्रीमती नसरीन को ससम्मान बिदाई दी और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना भी की। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद के अलावा राम सिंह राठौर, हसन तैयब, जगदीश प्रसाद, आनंद कुमार फुलवानी, अब्दुल रफीक सहित निगम के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 27 फरवरी, 2026