कम्प्यूटर आपरेटर, असिस्टेंट मैनेजर और इनचार्ज एकाउंट ने की हेराफेरी - ईओडब्ल्यू ने तीन के खिलाफ दर्ज की एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। ईओडब्ल्यू जबलपुर ने जिला सहकारी बैंक छिन्दवाड़ा में लाखो के गबन के मामले में जॉच के बाद बैंक के हेड क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर और इनचार्ज एकाउंट सहित तीन कर्मचारियो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओ में मामला दर्ज किया है। - ऐसे किया गोलमाल विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक मर्यादित छिंदवाडा में साल 2022 मे लेखा कक्ष में लाखों रूपये की रकम गबन करने की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर में प्राप्त होने पर उसकी जाँच की गई। जॉच में सामने आया की पर बैंक के लिपिक (कम्प्यूटर आपरेटर) अभिषेक जैन ने बैंक के आंतरिक एकांउट से नेफट के जरिये से 10.30लाख रूपये खुद के निजी खातों आईसीआईसी बैंक स्टेट बैंक, जिला सहकारी बैंकों के कुल चार खातों में अवैध रूप से गबन कर सालल 2015 से 2020 की अवधि में आंतरिक खाते से 19 ट्रांजेक्शन करके अपने खातों में ट्रान्सफर कर लिया । - पड़ताल में सामने आई मिलीभगत यह ट्रांजेक्शन अभिषेक जैन द्वारा अपनी मेकर आईडी एवं चेकर के रूप में अभय कुमार जैन प्रभारी सहायक प्रबंधक लेखा एवं लेखा शाखा प्रभारी नीरज जैन की आईडी का उपयोग करके ट्रांसफर किया। इसका खुलासा होने के बाद सहकारी बैंक द्वारा विभागीय जांच कराई गयी जिसमें अभिषेक जैन के अतिरिक्त दोनों अधिकारी भी दोषी पाये गये। सहायक प्रबंधक, लेखा प्रभारी की आईडी का उपयोग अभिषेक जैन द्वारा किया जाता रहा इन दोनों अधिकारियों के द्वारा अभिषेक जैन के साथ जानबूझकर लापरवाही पूर्वक षडयंत्र करके सहकारी बैंक के आंतरिक खाता से फंड का गबन किया। - चेकर द्वारा जानबुझकर दी गई थी आईडी चैकर अभय कुमार जैन सहायक प्रबंधक एवं चैकर नीरज जैन लेखा शाखा प्रभारी द्वारा जानबूझकर अपनी आईडी अभिषेक जैन को दी गयी ओैर इतने लंबे समय में 19 अवसरों पर बैंक के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस प्रकार इन दोनों अधिकारियों ने अभिषेक जैन को बैंक की धरोहर राशि को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करने का अवसर सुलभ करवाया। - यह है लाखो हड़पने वाले बैंक के आरोपी कर्मचारी जाँच पूरी होने के बाद आरोपी अभिषेक जैन पिता अजीत कुमार जैन प्रभारी लिपिक (कम्प्यूटर ऑपरेटर), अभय कुमार जैन पिता कस्तूरचंद जैन, सहायक बैंक प्रबंधक और नीरज जैन पिता धनकुमार जैन, प्रभारी लेखा कक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय, मर्यादित बैंक प्रधान कार्यालय छिंदवाडा द्वारा सहकारी बैंक की 10.30 लाख रूपये की धरोहर राशि का अपराधिक षडयंत्र करके गबन करने का आरोप सही पाये जाने पर सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 409, 120-बी एवं धारा 7(सी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुनेद / 28 फरवरी