क्षेत्रीय
28-Feb-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। वाराणसी के एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह , अदिति पटेल, हंसराज विश्वकर्मा ने गंजारी एवं आसपास के किसानों की जमीन के अधिग्रहण मामले को प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को अवगत कराया। किसानों की सहमति और उन्हें उचित मुआवजा मिले , अनुरोध किया। प्रभारी मंत्री ने डीएम सत्येन्द्र कुमार एवं विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा से जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि गँजारी (वाराणसी ) में बन रहे स्टेडियम एवं कई अन्य सरकारी उपक्रम हेतु किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था और उचित मुआवजा के लिए किसानों ने काफ़ी आंदोलन चलाये थे। डॉ नरसिंह राम/ईएमएस/28/02/2026