देर रात हुआ हादसा, फरार चालक की तलाश जारी भोपाल(ईएमएस)। शहर के उपनगर बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात हुए दर्जनाक हादसे में नर्सिंग छात्र की जान चली गई। बताया गया है की उसे अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया था। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया गया जहॉ शनिवार अलसुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार भैंसाखेड़ी खजूरी सड़क क्षेत्र में रहने वाला आकाशदीप पुत्र सुनील कुमार दीप (24) एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार देर रात आकाशदीप अपना निजी काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। चंचल चौराहा पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान उसने एक कट पॉइंट पार किया, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगो ने गंभीर रूप से घायल आकाशदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह के उसने दम तोड़ दियाकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फरार वाहन चालक की जानकारी जुटाने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जुनेद / 27 फरवरी