28-Feb-2026
...


इनमें 6 मादा और 3 नर चीते, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 48 श्योपुर,(ईएमएस)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क में शनिवार सुबह 9 और चीते लाए गए। दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना से 6 मादा और 3 नर चीता वायुसेना के विशेष विमान से पहले ग्वालियर फिर हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क लाए गए। कूनो में अब चीतों का कुनबा 36 से बढ़कर 45 हो गया है। गांधी सागर अभयारण्य के तीन चीतों को मिलाकर देश में अब 48 चीते हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सुबह विशेष विमान से ग्वालियर फिर हेलीकॉप्टर से कूनो पहुंचे। सुबह करीब 9:20 बजे उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई खेप में मादा चीतों की ज्यादा संख्या से कूनो में लिंगानुपात बेहतर होगा, जिससे भविष्य में प्राकृतिक प्रजनन की संभावनाएं और प्रबल होंगी। जानकारों के मुताबिक नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना के चीतों के शामिल होने से कूनो में जेनेटिक विविधता और मजबूत होगी। कूनो में अब वयस्क चीतों की संख्या में 18 मादा और 16 नर हैं। सभी 9 चीतों को अगले एक महीने तक विशेष क्वारंटीन बाड़ों में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा। तीन अलग-अलग देशों के चीतों का एक साथ होना इस प्रोजेक्ट की लंबी अवधि की सफलता के लिए निर्णायक होगा। भारत में चीतों की वर्तमान स्थिति श्रेणी कुल संख्या कुल चीते (नए आने के बाद) 48 कूनो नेशनल पार्क में 45 गांधी सागर अभयारण्य में 03 नामीबियाई (स्थापित+शावक) 20 दक्षिण अफ्रीकी (स्थापित+शावक) 19 बोत्सवाना से आए नए चीते 09 भारत में जन्मे कुल शावक 28 सिराज/ईएमएस 28फरवरी26 ---------------------------------