झाँसी(ईएमएस ) केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मेधावी कृषि विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं उपाधि प्रदान की। कृषि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनना होगा जो पूरी दुनिया को खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा सके। दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है दुनिया का कोई भी लीडर कब क्या हलचल पैदा कर दे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसलिए देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करनी है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निर्माण हो रहा है।आज विश्व भारत की तरफ देख रहा है भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।चावल में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में नंबर वन पर अपना देश आ गया हैlगेहूं में भी आत्मनिर्भर है।अब मोदी सरकार ने दालों में आत्मनिर्भर होने का अभियान चलाया है। इसके लिए बुंदेलखंड को अपनी भूमिका निभानी होगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने यूरिया व अन्य खाद वितरण में गड़बड़ी की संभावनाएं जताते हुए कहा कि खाद वितरण में 1.70 लाख करोड रुपए खर्च किए जाते हैं।अब सरकार ने विचार किया है कि खाद पर अनुदान किसानों के बैंक खाते में पहुंचाया जाए इसके लिए 8:30 करोड़ किसान की फार्मर आईडी बन गई है। और लगभग 12 करोड़ किसानो की आईडी और बननी है।इसके बन जाने के बाद किसानों को बैंक व वित्तीय संस्थानों से ऋण के लिए राजस्व अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। उनका पूरा विवरण पहचान पत्र में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कृषि छात्रों कृषि वैज्ञानिकों के सामने चुनौती है कि वह लैब में होने वाले कृषि शोध व नवाचारों को 3 वर्ष में खेतों तक पहुंचाएं। अभी कृषि शोधों को खेतों तक पहुंचने में 5 वर्ष से अधिक का समय लग जाता है।उन्होंने विश्वविद्यालयों के साथ आईसीआर के साथ जुड़े 16000 से अधिक कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के साथ संवाद बढ़ाने की सलाह भी दी।उन्होंने युवा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की कृषि की पढ़ाई करने के बाद देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें। युवा देश के लिए लक्ष्य तय करें और रोड मेंप बनाकर कार्य करें।युवा अपनी वास्तविक क्षमता पहचाने और बड़ा काम करने को आगे आए। उपाधि लेने के बाद आपको दूसरे से अलग तरीके से सोचना है अपने लिए तो सब जीते हैं दूसरों के लिए भी जीना सीखें। दीक्षांत समारोह का कुलसचिव जी ने संचालन किया तथा कुलाधिपति डॉक्टर पंजाब सिंह ने वर्चुअल जुड़कर दीक्षांत कार्यक्रम का प्रारंभ व समापन कराया। दीक्षांत समारोह में मंच पर सांसद अनुराग शर्मा विधायक रवि शर्मा के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे इस दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे विधायक जवाहरलाल राजपूत पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे।