राजगढ़(ईएमएस)l कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड राजगढ़ द्वारा जिले में एकल नलजल योजनाओं वाले ग्रामों में विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, भू-जल वैज्ञानिक एवं विकासखंड समन्वयक की टीम द्वारा विकासखंड नरसिंहगढ़, ब्यावरा के पेयजल संकट गृहस्थ सभी गावो में जल अर्पण कार्यक्रम के साथ जल संकल्प दिलाकर भू-जल संवर्धन एवं भू-जल सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नलकूप पेयजल स्रोत को सस्टेनेबल बनाने हेतु रिचार्ज सॉफ्ट संरचना बनाने के लिए ग्रामों में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे जनजागृति, जनभागीदारी, जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पंचायतों में जल अर्पण कार्यक्रम के तहत जल संकल्प दिलाकर भू-जल प्रबंधन विषय पर वैज्ञानिक पद्धतियों से भू-जल संवर्धन संरचनाओं का निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। भू-जल वैज्ञानिक डॉ. रामगोपाल नागर ने विगत माह में कई ग्रामों में भू-जल की खोजकर सफल नलकूप स्त्रोत बनाए है और उनको सस्टेनेबल बनाने हेतु मनरेगा योजना से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रणाली पर कार्य करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिससे ग्रीष्म ऋतु में भी पानी का सप्लाई निरंतर चलती रहे। विगत माह में नलकूप स्त्रोत से बन्द नलजल योजनाओं में भू-जल सर्वेक्षण का कार्य कर सफल नलकूप का निर्माण किया गया। उसमें गेहूं खेड़ीकला, गेहूंखेड़ी खुर्द, बांगपूरा, कोटरा, खजूरी, मेंगलाद्वीप, लुसलडीया हाजी, गनियारी, खानपुरा में भरपुर मात्रा में पानी खोज निकाला है तथा सवासी पूरा, बरायठा, अचलपुरा, मुडला, बारोल, जामुनिया गोपचौहान आदि गांव में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम के तहत जल संकल्प की शपथ दिलाकर जल संरक्षण संवर्धन के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखना एवं भावी पीडियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने के लिए पेयजल उप समितयो को जल संकल्प की शपथ दिलाई जा रही है। जिससे सभी पंचायतों को मैसेज के माध्यम से निर्देश दिया जा रहा है कि सभी पंचायतें मनरेगा योजना से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग हेतु रिचार्ज सॉफ्ट संरचना बनाकर वर्षा जल से गहरी जल शिराओं को रिचार्ज कराए, ताकि नलजल योजना से वर्ष भर पेयजल स्रोत में पानी उपलब्ध होता रहे। इस अभियान मे सभी नलजल योजनाओं का सफल संचालन कराकर जनप्रतिनिधियों पेयजल उप समितयो को जल महोत्सव/ जल अर्पण, जल वंदना, जल श्रृंगार, हर घर जल ग्राम की घोषणा कार्यक्रम करते हुए पंचायतों को हस्तांतरण करने के निर्देश दिए गए। -निखिल/राजगढ़/28/2/2026