दतिया ( ईएमएस ) | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से आज शनिवार को जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि यह जागरूकता वाहन से जिले से लेकर विभिन्न प्रखंड और पंचायत में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व, प्रक्रियाओ और लाभो की जानकारी देगा। इस अवसर पर जिला दतिया के समस्त न्यायाधीश न्यायाधीशगण एवं सचिव निधि पिंटो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रही।