सागर (ईएमएस)। ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत पोर्टल के तत्वावधान में संस्था चेयरपर्सन आदरणीया डॉ. सुधा मलैया जी के संरक्षण में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु ग्रुप डिस्कशन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मॉडल प्रदर्शनी, एक्सपर्ट टॉक एवं कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने अपने मॉडल एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न आयामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर. के. पाठक जी ने की, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री रोहित यादव जी (उप निदेशक, माय भारत पोर्टल, जिला सागर), मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप संदीप वर्मा (सिविल इंजीनियर, SMEC इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड), अशोक कुर्मी (स्कूल शिक्षक, ग्राम पटना बुजुर्ग रैली), कार्यक्रम मे डॉ. नवदीप कौर सलूजा, (प्राचार्या, इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर), डॉ. अनू फौजदार (प्राचार्या, ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर) एवं श्री दिनेश ठाकुर जी (प्रभारी प्राचार्य, ओजस्विनी फार्मेसी कॉलेज सागर) राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी (छात्र इकाई) साक्षी ठाकुर (छात्रा इकाई) गैब्रिएला लिंकन (छात्रा इकाई) असिस्टेंट प्रो. अमित चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल संचालन डॉ. संगीता ठाकुर (अप्लाइड साइंस अध्यक्ष) एवं डॉ राहुल सतभैया (सिविल विभाग अध्यक्ष) के निर्देशन में किया गया, जबकि मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अंकिता सिंघई एवं असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमति सुनैना तोमर एवं कार्यक्रम का आभार असिस्टेंट प्रोफेसर नुज़हत खान द्वारा वयक्त कर प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति उत्साह जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निखिल सोधिया/ईएमएस/28/02/2026