सागर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सागर जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक श्री मनोहर दुबे ने 1 मार्च रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में सागर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। श्री दुबे ने निर्देश दिए की सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जावे एवं स्वच्छता भी राखी जावे उन्होंने सभी परीक्षा के पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ में परीक्षा केंद्रों पर महिला पुरुष के अलग-अलग शौचालय रखने के निर्देश दिए एवं पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर आयोग के द्वारा निर्देशित सभी निर्देश चस्पा किया जावे एवं बड़े-बड़े फ्लेक्स के माध्यम से सूचना पटल तैयार रखें जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष तक आने-जाने में असुविधा न हो। निखिल सोधिया/ईएमएस/28/02/2026