क्षेत्रीय
28-Feb-2026
...


- बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन काटे गए ग्वालियर (ईएमएस) । नगर निगम ग्वालियर द्वारा जलकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए निरंतर अभियान चलाकर जलकर वसूली की जा रही है जिसके तहत आज शनिवार को मुरार उपखंड एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर जलकर की वसूली की गई तथा बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन काटे गए। सहायक यंत्री प्रवीण दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर के पी एच ई विभाग द्वारा जलकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए निरंतर अभियान चलाकर जलकर वसूली की जा रही है जिसके तहत आज शनिवार को मुरार उपखंड के अंतर्गत वार्ड 20, 23, 25, 27 एवं 28 में जलकर वसूली की गई, जिसमें वार्ड 28 में 20 नल कनेक्शन काटे गए। वही वार्ड 25 एवं 27 में पानी की लाइनों के लीकेज की मरम्मत की गई। वार्ड 28 के भीम नगर एवं 23 में जलकर वसूली कैंप लगाया गया। वार्ड 22 में अशोक कॉलोनी में टंकी के पीछे, सिद्धेश्वर नगर में भी नल कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48, 50 ,52 एवं 53 में जलकर वसूली अभियान चलाया गया तथा 9 नल कनेक्शन जलकर जमा न करने वालों के काटे गए।