जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत सब्जी मंडी कलारी के बाजू वाली गली कटरा में अज्ञात दो बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया है| इस दौरान युवक के 10 हजार रुपए भी बदमाशों ने लूट लिए| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर अधारताल निवासी 18 वर्षीय आशीष रजक गत रात 11 बजे अपने मालिक से 10 हजार रूपए लेकर दुकान से घर लौट रहा था जैसे ही सब्जी मंडी कलारी के बाजू वाली गली कटरा अधारताल पहुँचा, तभी वहाँ पर दो अज्ञात लड़के मिले और उससे जो भी तुम्हारे पास है हमे दे दो कहने, वह आगे बढ़ने लगा तो दोनों गालीगलौज करते हुए उस पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया| आवाज सुनकर दोस्त विपिन विश्वकर्मा आया तो दोनों लडके वहाँ से भाग गये इसी दौरान उसके पास रखे हुये 10 हजार रुपए छीन लिये है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 109, 115, 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 28 फरवरी 2026