जबलपुर, (ईएमएस)। भेड़ाघाट थाना अतंर्गत कूड़न नेशनल हाईवे रोड पर अज्ञात कार ने एक बाईक को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिल्पीनगर निवासी 35 वर्षीय भीकम चौधरी गत दिवस ग्राम पथरिया थाना बेलखेड़ा में अपने मौसेरे भाई 26 वर्षीय करन अहिरवार के साथ मोटर सायकिल से ग्राम बुमरहा हिनौता मे मामा के यहॉ कार्यक्रम में जा रहे थे शाम 5 बजे कूड़न नेशनल हाईवे रोड पर किसी अज्ञात कार के चालक ने उनकी मोटर सायकिल मे टक्कर मार दी जिससे दोनों गिर पड़े तथा दोनों को चोटे आ गयी| करन को अधिक चोटे आने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने चैक कर करन अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 28 फरवरी 2026