क्षेत्रीय
28-Feb-2026
...


- गुलाल उत्सव में झूमीं छात्राए जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर में होली की रौनक अब परवान चढ़ने लगी है। बाजारों में रंग, पिचकारी और मिठाइयों की खरीदारी तेज हो गई है। शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश से पहले ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राएं त्योहार की खुशियों को साझा कर रहे हैं। पढ़ाई के बीच जब उत्सव का रंग घुलता है, तो परिसर केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सांस्कृतिक ऊर्जा से भी सराबोर हो उठता है। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माता गुजरी महिला महाविद्यालय में ‘गुलाल उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक उल्लास और आधुनिक उमंग का सुंदर संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे गुलाल, ढोल की थाप और डीजे की धुनों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। छात्राएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और पूरे परिसर में होली का जीवंत वातावरण बन गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता झाम, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पहवा तथा रजिस्ट्रार डॉ. सत्येन्द्र कुररिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने में होली उत्सव प्रभारी डॉ. अंजु मिश्रा, राफेल परस्ते और प्रभात केवट की प्रमुख भूमिका रही। वहीं स्वाति गुप्ता और डॉ. राकेश तिवारी ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। गुलाल उत्सव में 500 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। सुनील साहू / शहबाज / 28 फरवरी 2026