28-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री दिग्विजय सिंह जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना की तथा उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि श्री दिग्विजय सिंह जी का अनुभव, दूरदृष्टि और संघर्षशील व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे निरंतर राष्ट्र और समाज की सेवा करते रहें। कार्यक्रम में वीर सिंह तौमर, राजकुमार शर्मा, रामनरेश परमार, भूपेंद्र तौमर, आशुतोष शर्मा, राजीव दीक्षित, मानवेन्द्र सिंह तौमर, दिनेश चौहान, भरत भदोरिया सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।