28-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर के इंजीनियरिंग साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का आयोजन किया गया ।यह दिवस सर सी बी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के सम्मान में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत को गति प्रदान करती हुई” रही। संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. सिंह महोदय के मार्गदर्शन में एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग श्रीवास्तव, संकाय सदस्य एवं अनुसंधान छात्रों द्वारा यह कार्यक्रम 28 फरवरी को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया । निदेशक प्रो. सिंह द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा ने आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को कैसे गहराई से प्रभावित किया है इस विषय पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होने Artificial Intelligence के महत्त्व एवं उससे होने वाले चुनौतियों से अवगत कराया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ ही अगले 5 वर्षों की योजनाओं के क्रियान्वन के बारे में भी बताया। उन्होंने वर्तमान समय के परिपेक्ष्य हेतु समाज एवं देश के लिए Need Based Research पर ज़ोर दिया। साथ ही पेटेंट एवम पेपर पब्लिश करने के अलावा Research Lab से Startup पर ज़ोर दिया जाए। जिससे की रोजगार खोजने की जगह रोजगार देने वाले ज़्यादा तैयार हों। कार्यक्रम में शोध छात्रों को उत्साहित करने हेतु ३ विभिन्न वर्गों – Q1 Publication, Thesis Submission एवं Patent Filing में पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन निदेशक , विभागाध्यक्ष महोदय, सम्मानित संकाय सदस्य एवं उपस्थित छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में विभाग के सभी छात्र छात्राओं के साथ, शिक्षक एडम QIP प्रोग्राम में आए पूरे देश से लगभग 40 अन्य शिक्षक उपस्थित रहे! यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयीI