28-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। प्रत्येक माह की पूर्णिमा को हरे कृष्णा आश्रम से भेड़ाघाट से निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा फागुन पूर्णिमा पर 2 मार्च सोमवार प्रातः 7:30 बजे संत महात्माओं के सानिध्य में निकाली जाएगी| आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज द्वारा बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया जाएगा| नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा बेनगंगा पुल पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन लम्हेटाघाट नाव पार करके शनि मंदिर डुडुवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट से सिद्धन माताजी आश्रम के सामने से नाव पार करके हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में विशाल भंडारे के साथ समापन होगा| सुनील साहू / मोनिका / 28 फरवरी 2026