क्षेत्रीय
28-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव के अवसर पर 9 दिवसीय प्रभातफेरी अंतर्गत देवेंद्र नेमा के अनंत ज्योति निवास सरस्वती कॉलोनी से भव्य संकीर्तन यात्रा संकीर्तनाचार्य पं.मनमोहन दुबे, पं.वासुदेव शास्त्री, पं.देवेंद्र त्रिपाठी के सानिध्य में निकाली गई। जहां संकीर्तन शोभा यात्रा का फूलों की वर्षा कर अबीर गुलाल तिलक लगाकर यात्रा में सहभागी रहे समस्त धर्मावलबियो का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश नामदेव, इं.राजेंद्र नेमा,पार्षद प्रतिभा भापकर, नरेंद्र साहू,सुरेन्द्र गिरी,रमेश विश्नोई, जितेंद्र शर्मा, के एल दीक्षित,पप्पू चौबे,राजेश असाटी,सत्यनारायण दुबे,राजेश शर्मा,नवीन नेमा,राजेंद्र ब्यौहार,विशाल पंड्या,अमित विश्नोई, राजेंद्र कसेरा, सुनील नामदेव, विवेक अग्रवाल,अनिता गुप्ता,प्रभा शर्मा,निधि बबेले,क्रांति पटेल,कीर्ति चौहान,वर्षा झरिया,आदि उपस्थित रहे। संयोजक देवेंद्र नेमा ने बताया आज 1 मार्च को शाम 4 बजे भव्य संकीर्तन शोभा यात्रा शिवकल्याण मंदिर गढ़ाफाटक से प्रारंभ होगी। सुनील साहू / मोनिका / 28 फरवरी 2026