क्षेत्रीय
28-Feb-2026
...


- भाई ने लगाये सुपरवाइजर पर प्रताड़ित करने के आरोप - पत्नि की साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक एम्स अस्पताल में बतौर सफाईकर्मी (आउटसोर्स) की नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके परिवार वालो का आरोप है, कि व्यक्तिगत कारणों के चलते उसका एक सुपरवाइजर उसके रंजिश रखता था। नौकरी जाने के बाद वह काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। जानकारी के अनुसार फूटा मकबरा निवासी जितेंद्र कीर पिता रमेश कीर (36) पूर्व में एम्स में हाउसकीपिंग का काम करता था। शुक्रवार रात को शराब पीने के बाद घर लौटा था। देर रात अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार अलसुबह परिजनों ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। जितेंद्र ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है की घटनास्थल की तलाशी के दौरान फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है,: जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। वहीं मृतक के परिवार वालो ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र को उसका सुपरवाइजर प्रताड़ित करता था। उसने उनके काम में कमियां निकालकर उन्हें बदनाम किया और फिर साजिश कर उन्हें नौकरी से निकलवा दिया। इससे तनाव में जितेंद्र काफी ज्यादा शराब अधिक पीने लगे थे। वहीं अधिक नशा करने के कारण उनकी अपनी पत्नि से भी अनबन होने लगी थी, जिसके कारण नाराज होकर पत्नि चार दिन पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के कारण घटना के समय वह घर पर अकेला था। वहीं, पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण फिलहाल आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। मामले की कई बिंदुओ पर जांच की जा रही है। जॉच पूरी होने पर उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 28 फरवरी