राज्य
28-Feb-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के वार्ष्णेय कॉलेज के सामने पुरानी रैगिंग की रंजिश में नामजद छात्र ने दूसरे छात्र गुट को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर ड़ाली जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घायल छात्र पृथ्वी ने बताया कि धर्म समाज महाविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र धीरज ठाकुर वासना कॉलेज में आकर छात्रों के साथ रैगिंग करता था। जब उसके साथ भी धीरज ठाकुर ने रैगिंग की तो उसने उसका जवाब दिया और दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में पृथ्वी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। उसने बताया कि जिससे धीरज ठाकुर के हौसले बुलंद हो गए। शनिवार को वार्ष्णेय महाविद्यालय में होने वाले होली मिलन समारोह में शामिल होकर अपने साथी अंशु के साथ लौट रहा था। कॉलेज के बाहर धीरज ठाकुर अपने दो बाइक सवार साथियों के साथ आया और उन्होंने निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें अंशु की पीठ में गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई और पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि 12ः30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर फायरिंग हो गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। अंशु के पीठ में गोली लगी हुई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छात्र पृथ्वी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी हुई है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश है। पूर्व में धीरज ठाकुर द्वारा पृथ्वी के विरुद्ध जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है पुलिस की तीन टीम में आरोपी धीरज ठाकुर की तलाश में जुटी हुई है। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 28 फरवरी 2026