राज्य
28-Feb-2026


करदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत निगम द्वारा अवकाश के दिन शनिवार को शहर के 169 स्थानों पर आयोजित किये विशेष राजस्व वसूली शिविर रविवार, 01 मार्च 2026 को भी आयोजित किये जायेंगे विशेष राजस्व वसूली शिविर भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह मार्च में करदाताओं को संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य करों/शुल्कों की अदायगी में सुविधा के दृष्टिगत निगम के समस्त 85 वार्डों सहित अन्य स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को निगम के समस्त 85 वार्डों सहित 169 स्थानों पर विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए गए जिसका लाभ उठाकर करदाताओं ने 01 करोड़ .82 लाख 60 हजार रूपये से अधिक की राषि निगम कोश में जमा कराई। शनिवार की भांति रविवार, 01 मार्च 2026 को भी विशेष राजस्व वसूली शिविर लगाए जायेंगे। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में निगम अमले द्वारा समस्त वार्ड कार्यालयों सहित शहर के 169 स्थानों पर अवकाश के दिन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में करदाताओं ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपषिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य करों एवं शुल्कों की राशियों का भुगतान करते हुए समाचार लिखे जाने तक 01 करोड़ 82 लाख 60 हजार से अधिक की राशि निगम कोष में जमा कराई गई। निगम के राजस्व वसूली अमले ने विशेष राजस्व वसूली शिविरों की सूचना निगम वाहनों पर लगे पीए सिस्टम के माध्यम से मुनादी कराकर तथा अन्य माध्यमों से करदाताओं को दी साथ ही करदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और करों/शुल्कों की राशि अदा करने हेतु प्रेरित भी किया। समस्त 21 जोनों के 85 वार्डों में वार्ड कार्यालयों सहित कुल 169 स्थानों पर आयोजित शिविरों में 1706 करदाताओं ने 01 करोड़ 82 लाख 60 हजार 985 रूपये की राशि निगम कोष में जमा कराई। हरि प्रसाद पाल / 28 फरवरी, 2026