राज्य
28-Feb-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। सेवा भारती हरिगढ़ महानगर द्वारा संचालित पूज्य श्री अशोक सिंघल छात्रावास कासिमपुर में, समस्त कार्यकारिणी ने छात्रावास के बच्चों संग सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह आयोजित किया। सेवा भारती हरिगढ़ विभाग अध्यक्ष व छात्रावास अध्यक्ष गौरव सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि,होली पर्व पर सभी बच्चों के, अपने अपने घर जाने से पूर्व छात्रावास पर यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें बच्चों को रंग ,अबीर,गुलाल के साथ मिष्ठान और वस्त्र, इत्यादि आवश्यक सामग्री वितरित कर,उन्हें पर्व के महत्व को समझाया, और प्रेम और सद्भाव के साथ, सुरक्षित रूप से इस पर्व को मनाने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग अध्यक्ष गौरव सिंघल , केंद्र पालक बॉबी जी (गनपत चाट भंडार), छात्रावास व्यवस्थापक केडी शर्मा,सेवाव्रती ओमप्रकाश जी, मार्गदर्शक अम्बरीश पाठक जी,प्रान्तीय सदस्य संजय अग्रवाल जी, समाज सेविका डॉ सोनिया सिंघल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। मीडिया प्रभारी अभिषेक चौहान ने अपनी मधुर आवाज में ब्रज की होली गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, इसके बाद सामूहिक भोज ग्रहण कर सभी बच्चों ने, गीत संगीत के माध्यम से,झूमते हुए एक दूसरे को रंग लगाते हुए, इस पर्व की बधाई दी और एक दूसरे से विदा ली। कार्यक्रम का समापन विभाग अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से कल्याण मंत्र बोलकर किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा , हरिमोहन शर्मा , ओम शर्मा कार्यवाह गोविंद साथ अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 28 फरवरी 2026