राज्य
28-Feb-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। नगर निगम के पुनरीक्षित बजट 2025-26 के लिए महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में आहुत पुनरीक्षित बजट अधिवेशन में 154055.79 लाख के बजट पर महापौर प्रशांत सिंघल की अगुवाई वाले नगर निगम बोर्ड ने लगभग 30 मिनट चली बोर्ड बैठक में सर्व समिति से अपनी सहमति की मोहर लगा दी है। शनिवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आहुत पुनरीक्षित बजट के बोर्ड अधिवेशन परंपरागत राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। महापौर प्रशांत सिंघल की अनुमति से प्रभारी लेखाधिकारी भारत कुमार दुबे ने सदन के समक्ष नगर निगम वित्तीय वर्ष 2025- 26 का पुनरीक्षित बजट पढ़ना शुरू किया। प्रभारी लेखाधिकारी के बजट पढ़ने के उपरांत समस्त पार्षदों ने एक साथ बजट पास पास कहकर अपनी सहमति से बजट को अधिवेशन में स्वीकृत कर दिया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बोर्ड के पुनरीक्षित बजट अधिवेशन में नगर निगम अलीगढ़ का बजट ( 2025-26) की स्थिति के बारे में बताया कि 1- दिनांक 01.04.2025 को प्रारम्भिक अवशेष 47447.03 लाख रूपये 2-बजट ( 2025-26) की अनुमानित प्रस्तावित आय 106608.76 लाख रूपये कुल योगः- 154055.79 रूपये लाख 4-बजट ( 2025-26) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय 137358.53 रूपये 5-दिनांक 31.03.2026 को अनुमानित अन्तिम अवशेष 16697.26 रूपये नगर आयुक्त ने बताया कि महापौर की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने अलीगढ़ में विकास व जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के बजट 154055.79 रूपये को सर्वसम्मति से पास किया गया है। बोर्ड बैठक मे पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित योगेश सिंघल स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम शबाना असलम नूर अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा महावीर सिंह नसी अहमद आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार आराधना मित्तल नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर मुनमुन खां मोहम्मद आदील रिहाना नीलाफेर सबा खां अमरीन निशा उस्मान खालिदा तबस्सुम हारून अब्दुल मुत्तलिब ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी इमरान आसिफ शाहिद अली उम्मेद आलम राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम अंजना गुप्ता स्वर्ण लता हितेश कुमारी आसिफ भूपेंद्र सिंह आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल अफसाना दीपू शर्मा गंगा जोशी मोहम्मद जीनस नदीम हरीश कुमार बॉबी कुमार नसरीन आशीया मोहम्मद शाकिर नईम अहमद अब्दुल मुतलिब राजकुमार विनीत कुमार तारिक हरीश कुमार मोहम्मद नदीम नसरीन इरशाद खालीदा रिहाना बेगम पूनम। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय/सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह तपस्या यादव मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल महाप्रबंधक जल पीके सिंह प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश अजय कुमार सक्सेना कर निर्धारण अधिकारी आशीष सेठ पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना कर अधीक्षक आर के कमल स्टेनो देशदीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण मोहन पाठक चक्रवर्ती शर्मा दिनेश कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 28 फरवरी 2026