राज्य
28-Feb-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। किड्स प्लेनेट स्कूल ऐलमपुर जीटी रोड अलीगढ़ द्वारा विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर को सम्मानित किया गया । प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल एवं प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किए। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा स्रोत, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर अपने नवाचार प्रदर्शित किए । एसएसपी द्वारा प्रत्येक स्टॉल पर जाकर छात्रों से संवाद किया गया तथा उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की विस्तार से जानकारी ली । एसएसपी ने छात्रों द्वारा तैयार किये गये मॉडलों की सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 28 फरवरी 2026