राज्य
28-Feb-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में जनपद अलीगढ़ से अधिवर्षता आयु पूर्ण होने वाले पुलिस अधि0/कर्म0 गण को एसएसपी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विदाई दी गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मयंक पाठक, स0पु0अ0 सम्यक चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव त्रिपाठी एवं सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्म0गण के परिजन उपस्थित रहे । सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्म0गण की सूची निम्नवत है- 1. उ0नि0 स0पु0 सुरेन्द्र सिंह 2. उ0नि0 स0पु0 विनोद कुमार 3. मुख्य आरक्षी चालक रतन स्वरूप 4. मुख्य आरक्षी स0पु0 सुखराम सिंह 5. मुख्य आरक्षी ना0पु0 राज सिंह 6. उर्दू अनुवादक गुलाम सरवर कादरी एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 28 फरवरी 2026