राज्य
28-Feb-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना क्वार्सी पुलिस टीम द्वारा तीन शातिर चोरों को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना क्वार्सी पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकद्दमें से संबंधित फैजान पुत्र जाकिर निवासी मौलाना आजाद नगर कोलम्बिया स्कूल के पीछे रियाजुद्दीन का किराया का मकान थाना क्वार्सी ,आरिफ कुरैशी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी गली नं0 6 मौलाना आजाद नगर कोलम्बिया स्कूल के पीछे थाना क्वार्सी ,सोहिल पुत्र सलीम खां निवासी वहीदनगर तीस फुटा रोड थाना क्वार्सी को मय चोरी का 01 जनरेटर व 01 ऑटो सहित थाना क्षेत्र क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया है। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 28 फरवरी 2026