वन विभाग के लिए 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें भोपाल (ईएमएस) । सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने फॉरेस्ट गार्ड के 728 खाली पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से 14 मार्च तक जमा किए जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। कैंडिडेट वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ईएसबी.एमपी.जीओव्ही.इन पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। डिपार्टमेंट की जानकारी के अनुसार, सोशल बैलेंस बनाए रखने के लिए अलग-अलग पोस्ट के लिए रिजर्व कैटेगरी (एससी, एसटी,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, और अनारक्षित) तय की गई हैं। 250 से 500 रुपए होगी फीस एमपीईएसबी के अनुसार, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस रू 500 प्रति क्वेश्चन पेपर है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश के निवासी) के उम्मीदवारों को प्रति क्वेश्चन पेपर ?250 देने होंगे। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 है। कौन कर सकता है अप्लाई ? अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को भारत में किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन से क्लास 10 या क्लास 12 पास होना चाहिए। उम्र 1 जनवरी 2026 के हिसाब से कैलकुलेट की जाएगी। अप्लाई करने के लिए कम से कम उम्र 18 साल है। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट दी जाएगी। एमपीईएसबी दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं, अंको के आधार पर मेरिट फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम 7 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के अलग-अलग परीक्ष केन्र्द्रो पर होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 तक होगी। एग्जाम के बाद नंबरों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा में टेक्निकल सब्जेक्ट, जनरल नॉलेज, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। आधार कार्ड जरूरी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड सहित वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इतनी मिलेगी सैलरी कैंडिडेट्स को हर महीने रू19,500 से रू62,000 तक सैलरी मिलेगी। इन पोस्ट में इच्छूक अभ्यार्थी को सलाह दी जाती है कि वे डेडलाइन से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लें, नहीं तो उन्हें आवेदन करने का दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। आशीष पाराशर