लंदन (ईएमएस)। ईरान और इजरायल के बीच जंग से शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग भी डर गए है। इस वॉर के छिड़ने से भारत समेत दुनियाभर के निवेशक डर गए है। इस हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आना तय है, जो महंगाई बढ़ने के संकेत है। वॉर इतना भीषण रूप ले चुका है कि एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोमवार को भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। यह गिरावट भारतीय बाजार में पहले भी दिख गए थे। जब भी वॉर होती है या वॉर जैसी स्थिति बनती है तो सेफ असेट जैसे सोना-चांदी के दाम में उछाल आता है। दुनिया में इस घटनाक्रम से एक बार फिर सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,971 रुपये है और चांदी की कीमत 2,74,389 रुपये है। सुबोध/२८-०२-२०२६