राष्ट्रीय
28-Feb-2026
...


* रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर * तीन नए प्लेटफॉर्म, 15 एकड़ कॉनकोर्स प्लाज़ा और 7 एकड़ मेजेनाइन प्लाज़ा के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा स्टेशन अहमदाबाद (ईएमएस)| रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 फरवरी, 2026 को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का दौरा कर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भारतीय रेल देशभर में 1300 से अधिक स्टेशनों के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण का कार्य कर रही है, जिनमें अहमदाबाद स्टेशन एक प्रमुख परियोजना है। परियोजना के अंतर्गत तीन नए प्लेटफॉर्म जोड़े जाएंगे, जिससे ट्रेनों के संचालन की क्षमता में वृद्धि होगी। स्टेशन को कालूपुर एवं सरसपुर दोनों ओर से आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है तथा इसे विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान प्रस्तुत प्रगति विवरण के अनुसार, एमएमटीएच (Multi Modal Transport Hub) भवन के दक्षिण दिशा के निचले भाग का 58.2% कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि ऊपरी भाग का 24.0% कार्य प्रगति पर है। एमएमटीएच भवन की 7वीं एवं 8वीं मंजिल पर निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। पार्सल भवन टी–6 का 99.0% कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एलीवेटेड रोड परियोजना का 67.3% कार्य पूर्ण है तथा पियर संख्या P-1 से P-41 तक के सभी निर्माण कार्य संपन्न हो चुके हैं। स्टेशन भवन (कॉनकोर्स एवं मेजेनाइन/रूफ संरचना) का 20.8% कार्य पूर्ण है तथा कॉनकोर्स संरचना की एरेक्शन प्रक्रिया प्रगति पर है। परिसर को विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें पर्याप्त पार्किंग, एलीवेटेड सड़क तंत्र, सुसज्जित प्लाज़ा, विस्तृत कॉनकोर्स तथा आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विरासत संरचनाओं—‘ईंट मीनार’ एवं ‘झूलता मीनार’—का संरक्षण भी परियोजना का अभिन्न हिस्सा है। लगभग 15 एकड़ में कॉनकोर्स प्लाज़ा तथा 7 एकड़ में मेजेनाइन प्लाज़ा विकसित किए जा रहे हैं, जहां आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट और वाणिज्यिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेशन को हरित भवन के रूप में विकसित करते हुए ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्नत निगरानी प्रणाली, स्वचालित पार्सल प्रबंधन तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं भी परियोजना का प्रमुख हिस्सा हैं। * प्रमुख निर्माण गतिविधियों की वर्तमान स्थिति संरचनात्मक स्टील फैब्रिकेशन पाँचवीं मंजिल तक पूर्ण; छठी से आठवीं मंजिल तक लगभग 70% पूर्ण। संरचनात्मक एरेक्शन पाँचवीं मंजिल तक पूर्ण; छठी से आठवीं मंजिल का एरेक्शन कार्य प्रगति पर। डेक स्लैब कास्टिंग चौथी मंजिल तक पूर्ण; पाँचवीं मंजिल की स्लैब कास्टिंग लगभग 50% पूर्ण। पाँचवीं मंजिल पर कॉलम एन्केसिंग कार्य प्रगति पर। बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर में ब्लॉक वर्क एवं प्लास्टर लगभग 85% पूर्ण; प्रथम तल पर ब्लॉक वर्क प्रगति पर। प्लेटफॉर्म संख्या 10 एवं लाइन संख्या 16 पर प्लेटफॉर्म रिसर्फेसिंग, एमईपीएफ (Mechanical, Electrical, Plumbing & Fire Fighting) तथा बीएलटी (Ballastless Track) कार्य पूर्ण। प्लेटफॉर्म संख्या 9 एवं लाइन संख्या 15 पर बीएलटी (Ballastless Track) कार्य पूर्ण; प्लेटफॉर्म रिसर्फेसिंग कार्य प्रगति पर। यह परियोजना पूर्ण होने पर आधुनिक रेलवे अवसंरचना एवं संरक्षित विरासत के संतुलित समावेशन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी। सतीश/28 फरवरी