01-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में बीते शनिवार को फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च की शुरुआत से दिल्ली, यूपी और बिहार में गर्मी बढ़ने वाली है, जो 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। यह सामान्य से ऊपर है, जिससे संकेत मिलता है कि गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी, पर दिन में तेज धूप और शुष्क मौसम रहेगा। दिल्ली में शनिवार का दिन बीते तीन साल में फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा है। शनिवार को दिल्ली में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को दिल्ली में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च तेज सतही हवाएं चलेंगी। आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन हवाओं की रफ्तार दोपहर के वक्त असर दिखा सकती है। फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप तेज रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का संभावना है। दिन में धूप के कारण गर्मी का हल्का अहसास होगा, जबकि सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंड बनी रहेगी। तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे पैर पसारने लगी है। वहीं दिल्ली समेत यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026