01-Mar-2026
...


- छात्र-छात्राओं के साथ हुई चाय पर चर्चा ग्वालियर ( ईएमएस ) | प्रत्येक रविवार को होने वाली अद्वितीय और अनोखी चाय पर चर्चा इस रविवार 1 मार्च को वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर पर छात्र-छात्राओं के बीच संपन्न हुई इस अनोखी और अद्वितीय चाय की चर्चा में छात्र-छात्राओं ने होली के त्यौहार को लेकर चर्चा की छात्र-छात्राओं ने पूर्व के वर्षों में होली की खट्टी मीठी यादों को एक दूसरे से साझा किया ग्रामीण परिवेश के बच्चे जो ग्वालियर महानगर में आकर अपनी शिक्षा ले रहे हैं उन छात्रों ने अपने गांव, कस्बे और तहसील की अनोखी होली की पूरी जानकारी चाय की चर्चा में एक दूसरे से साझा की। इस महत्वपूर्ण चाय की चर्चा में सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है इसलिए इस होली पर रंग गुलाल, लगाकर ग्वालियर चंबल संभाग में समाज में फैल रही आपसी वैमनस्यता(आपसी द्वेष और दुश्मनी) को समाप्त करने का सही समय है। चाय की चर्चा में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं, वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के स्टाफ मेंबर और संस्थान के संचालक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।।