01-Mar-2026
...


- स्कूली बच्चों के लिए बनी खतरा नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 में नगर निगम स्कूल की 40 फीट लंबी दीवार एक महीने से अधिक समय से खतरनाक तरीके से झुकी हुई है। इसे लकड़ी की बल्लियों के सहारे रोका गया है, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को जान का खतरा है। आश्चर्य की बात यह है कि नगर निगम ने दीवार का यह हिस्सा तोड़कर नया बनाने के बजाय बल्लियों का सहारा देकर रोक रखा है। दीवार की खतरनाक स्थिति को लेकर राहगीर और स्थानीय लोग चिंतित हैं। आरडब्ल्यूए ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री व नगर निगम के आयुक्त को ई-मेल भेजकर दीवार की जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है। बी-ब्लाक के मुख्य मार्ग की तरफ नगर निगम विद्यालय की चारदीवारी का लगभग 40 फीट हिस्सा पिछले तीन माह से जर्जर अवस्था में है। दीवार का यह हिस्सा खतरनाक ढंग से झुकने के बाद नगर निगम ने सवा महीने पहले लकड़ी की बल्लियां लगाकर छोड़ दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026