खेल
01-Mar-2026


दुबई (ईएमएस)। ईरान के मध्य पूर्व में हमलों से हालात खराब हैं और कई लोग फंस गये हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो भी उड़ाने रद्द होने से टीम के साथ ही आबूधाबी में फंसे हुए हैं। बेयरस्टो ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से टीम को घर वापस ले जाने की अपील की है। वह इस समय इंग्लैंड लायंस के साथ कोच के तौर पर अबू धाबी आये हुए हैं। वहीं अबू धाबी में ईरान के अमेरिकी ठिकानों पर हमले से धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके बाद लोगों को नजदीकी सुरक्षित इमारत में शरण लेने और मिसाइल खतरे के कारण खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गयी। वहीं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से बयान जारी किया गया: “हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में बने हएु हैं और मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को लेकर आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे है।”वहीं यह भी कहा गया कि पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच रविवार, 1 मार्च को होने वाला दूसरा 50 ओवर का मैच अब नहीं खेला जाएगा। ईएमएस 01 मार्च 2026