अलीगढ़ (ईएमएस)। प्रशिक्षणधीन रिक्रूट आरक्षियों की 10 कि.मी. क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारम्भ छेरत पुलिस लाइन से किया गया, जो रिजर्व पुलिस लाइन, अलीगढ़ पर जाकर सम्पन्न हुई । दौड़ परीक्षा का शुभारम्भ एसएसपी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया । शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक दृढ़ता एवं अनुशासन पुलिस सेवा की मूल आधारशिला हैं । महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को पूर्ण उत्साह, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ परीक्षा में भाग लेने हेतु प्रेरित किया । दौड़ सम्पन्न होने के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन में सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया । एसएसपी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों हेतु जलपान की व्यवस्था भी की गई। दौड परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मंयक पाठक, स0पु0अ0 सम्यक चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 01 मार्च 2026