लॉस एंजेलस (ईएमएस)। सोशल मीडिया पर लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं, सीक्रेट डेट्स और वायरल होती तस्वीरों के बीच आखिरकार 48 वर्षीय मशहूर ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा ने स्वीकार किया है कि उनकी ज़िंदगी में दोबारा प्यार आ चुका है। शकीरा अब 33 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेता लुसियेन लाविस्काउंट को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच 15 साल का उम्र का अंतर बहस का विषय बना हुआ है। दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तब शुरू हुईं जब लुसिएन, शकीरा के म्यूजिक वीडियो पुंटेरिया में नजर आए थे। वीडियो में दिखाई दी उनकी केमिस्ट्री ने तभी संकेत दे दिया था कि पेशेवर साझेदारी से आगे भी कुछ चल रहा है। इसके बाद कई बार दोनों को न्यूयॉर्क की गलियों में घूमते और डिनर डेट्स पर देखा गया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शकीरा के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी जिंदगी का नया अध्याय आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। गेरार्ड पीक्यू से अलग होने के बाद यह पहला मौका है जब शकीरा ने किसी रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखाई है। यह भी खास है कि शकीरा पहली बार अपने से काफी छोटी उम्र के पार्टनर को डेट कर रही हैं। लुसिएन को वैश्विक लोकप्रियता एमिली इन पेरिस से मिली, और उनकी चार्मिंग पर्सनालिटी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है। जैसे ही रिश्ते की पुष्टि हुई, एज गैप को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। आलोचक जहां उम्र के अंतर पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं शकीरा के समर्थकों का कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। शकीरा हमेशा से एक सशक्त और स्वतंत्र महिला का प्रतीक रही हैं, और यह रिश्ता सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ उनकी सोच को दर्शाता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज की दुनिया में साझा विचार, भावनात्मक जुड़ाव और आपसी सम्मान उम्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। उनका कहना है कि शकीरा और लुसिएन की बॉन्डिंग इस तथ्य का प्रमाण है कि खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती। सोशल मीडिया पर ‘शकीरा-लुसियेन’ हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें पावर कपल कह रहे हैं और शकीरा के कठिन दौर चाहे टैक्स विवाद हो या लंबे समय का ब्रेकअप के बाद इस खबर को उनके लिए खुशियों की वापसी मान रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 02 मार्च 2026