कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी कोरबा नगर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रंगों, उल्लास और सामाजिक समरसता के इस विशेष पर्व का आयोजन 4 मार्च बुधवार को पूर्व महापौर जोगेश लांबा के रानी रोड स्थित धनुवारपारा निवास परिसर में किया जाएगा। पूर्व महापौर जोगेश लांबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहवासियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता को सुदृढ़ करना है। समारोह में रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली, मधुर संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का विशेष आकर्षण रहेगा। पूरे आयोजन को पारंपरिक उत्सव की गरिमा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की गई है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रंगोत्सव को सफल बनाएं और प्रेम, सौहार्द तथा एकता का संदेश पूरे नगर में फैलाएं। 02 मार्च / मित्तल