राज्य
02-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट इन्दौर के श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में होली का अवकाश 4 मार्च को घोषित किए जाने के बाद अब 4 मार्च को इन्दौर का कपड़ा मार्केट बंद रहेगा। एसोसिएशन के प्रचार संयोजक अरुण बाकलीवाल के अनुसार पहले 3 मार्च की छुट्टी घोषित थी, लेकिन चंद्र ग्रहण होने के कारण अवकाश में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर के डीएलएफ गार्डन सिटी में होली का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सभी लोग मिलकर उत्सव मनाएंगे। आनंद पुरोहित/ 02 मार्च 2026