राष्ट्रीय
02-Mar-2026
...


-तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विरोध इन मामलों को भुनाने की तैयारी में चेन्नई,(ईएमएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तमिल तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय परिवारिक संकट से जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर करते हुए विजय पर किसी अन्य महिला से संबंध करने के आरोप लगाए है। वहीं बेटे जैसन संजय ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। संगीता की याचिका पर चेंगलपट्टू कोर्ट में 20 अप्रैल को सुनवाई होगी, जब विधानसभा चुनाव का प्रचार पीक पर होगा। सोशल मीडिया में उनके पुराने इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे अपनी पत्नी के बारे में बात कही है। राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि करूर भगदड़ के बाद यह दूसरी ऐसी घटना है, जो विजय की राजनीतिक यात्रा को प्रभावित करेगी। सूत्रों के अनुसार, उनके राजनीतिक विरोधी संगीता सोरनालिंगम के आरोपों को मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता से नेता बने विजय की निजी जिंदगी सार्वजानिक होने पर तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मची है। यह दूसरा मौका है, जहां विजय की छवि सीधे तौर से प्रभावित हुई है, क्योंकि 27 साल की शादी के बाद पत्नी संगीता ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। टीवीके चीफ युवाओं और महिलाओं में काफी पॉपुलर हैं। बताया जा रहा है कि विरोधी पारिवारिक मतभेद को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेता विजय की महिला विरोधी छवि के तौर पर पेश कर सकते हैं। इसके पहले सितंबर 2025 में करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत से भी विजय की छवि को धक्का लगा था। करूर भगदड़ की जांच सीबीआई कर रही है और टीवीके प्रमुख को कई बार पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया जा चुका है। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने अब तक केवल एक ही शादी की है। उनकी पत्नी का नाम संगीता सोर्नालिंगम है। वह मूल रूप से श्रीलंका निवासी हैं और लंदन में रहती थीं। दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इसमें एक बेटा और बेटी है। इनके नाम जेसन संजय और दिव्या हैं। पत्नी के तलाक मामले के तूल पकड़ने के बाद बेटे जेसन ने भी पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। अभिनेता से टीवीके प्रमुख बने विजय के बेटे संजय काफी लो प्रोफाइल रहते हैं, लेकिन ताजा मामले में वह चर्चा में आ गए हैं। साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार थलापति विजय ने अभिनय करियर से संन्यास ले लिया है। दिसंबर 2025 में उन्होंने मलेशिया में अपनी अंतिम फिल्म जननायकन के ऑडियो लांच के दौरान यह घोषणा की। विजय अब पूरी तरह से राजनीति (अपनी पार्टी-तमिलगा वेट्री कजगम) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 27 साल बाद शादी पर विवाद और परिवार टूटने के प्रकरण को लेकर विजय के फैंस चिंतित हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस सब का प्रभाव चुनाव तैयारियों और नतीजों पर पड़ सकता है। आशीष दुबे / 02 मार्च 2026