मेड्रिड (ईएमएस)। स्पेन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने कहा है कि स्पेनिश बेस इस ऑपरेशन के लिए उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं और न ही किसी ऐसी कार्रवाई के लिए इस्तेमाल होंगे। इस फैसले के बाद स्पेन के रोटा और मोरॉन एयरबेस से 15 अमेरिकी विमान रवाना हो गए। उधर युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है। दरअसल ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिका को हिंद महासागर में मौजूद अपना मिलिट्री बेस डिएगो गॉर्सिया देने में देर की। अमेरिका जंग के पहले दिन ही इस बेस से ईरान पर हमला करना चाहता था। लेकिन ब्रिटेन ने 48 घंटे बाद इसकी इजाजत दी और कहा कि अमेरिका को यहां से सिर्फ ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने की परमिशन होगी। इसे लेकर ट्रम्प ने कहा है कि वे ब्रिटिश पीएम से बेहद निराश है। सुबोध/०२-०३-२०२६