अंतर्राष्ट्रीय
02-Mar-2026


इस्लामाबाद (ईएमएस)। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने और पाकिस्तानी संसद के अन्य सदस्यों ने अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों के उल्लंघन’ पर रविवार को चिंता व्यक्त की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘पाकिस्तान सरकार और जनता ईरान के लोगों के साथ उनके दुख और शोक की घड़ी में शामिल है और अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों के उल्लंघन’ पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक पुरानी परंपरा रही है कि राष्ट्राध्यक्षों और सरकार को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बयान में ‘ईरान सरकार और वहां की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।’ उन्होंने कहा, ‘दुख की इस घड़ी में पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा है और उनके नुकसान में उनके साथ है।’ सुबोध/०२-०३-२०२६