कोलकाता (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेट मनोज तिवारी ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब बल्लेबाजी पर नाराजगी जतायी है। अभिषेक विश्वकप कप में अब तक एक ही मैच में रन बना पाये हैं। वहीं अन्य चार मैचों में असफल रहे हैं। तीन बार तो वह खाता भी नहीं खोल पाये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम सुपर-8 मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी पर वह एक बार फिर आते ही बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। इसी को देखते हुए तिवारी का कहना है कि अभिषेक अपने छोटे से करियर में स्टार तो बन गए हैं, मगर अगर उन्हें सुपर स्टार बनना है तो टीम को अधिक से अधिक मैच जिताने होंगे। तिवारी ने कहा, “वह इतने कम समय में ही स्टार बन गया है पर अगर उसे सुपरस्टार बनना है, तो उसे टीम के लिए और मैच जीतने होंगे। आज के समय में कड़ी प्रतिस्पर्धा है टीम के पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं, इसलिए उसे उनसे आगे रहना होगा। मेरा मतलब ये नहीं है कि कोच और टीम प्रबंधन उससे नाराज हैं, और उसे अगले गेम के लिए बेंच पर बैठा देंगे। उसे वह आज़ादी दी गई है।” साथ ही कहा, “जब आप अपने विकेट की कीमत नहीं लगाते, तो आप ऐसे ही खराब शॉट खेलकर आउट होते हैं। उसे अब अपनी मानसिकता बदलते हुए ये तय करना होगा कि किन गेंदों पर खेलना है और किन पर नहीं। उसे विरोधी गेंदबाजों को कुछ सम्मान तो देना ही होगा। हमें हम अपना अंदाज बदलने को नहीं कर रहे केवल उसे संतुलित रखने को कह रहे हैं। उसमें इतनी क्षमता है कि अगर वह 3 से 4 गेंदों पर न भी रन बनाये तो आगे के ओवरों में कमी पूरी कर सकता है।”इससे पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर सहित कई दिग्गजों ने भी आते ही शॉट लगाने की जगह पर पहले विकेट पर कुछ समय बिताने और रन बनाने को कहा था जिससे कि वह लय हासिल कर सकें। गिरजा/ईएमएस 03 मार्च 2026