क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. सरिता राव और प्रसिद्ध कथक गुरु एवं नृत्यांगना सुचित्रा हरमलकर के मुख्य आतिथ्य में शास्त्रीय गायिका स्मिता मोकाशी के भक्ति गीतों का आयोजन आलाप परिवार और यशवंत क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। संस्थापक विजय पारेख और समन्वयक हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रसारक रंजीत सतीश बागडिया को शॉल, पुष्पांजलि और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें आलाप जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। रूपलता पारेख, मनीषा लिखित और शीतल पारेख ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राव ने हृदय रोग और उसकी रोकथाम पर अपना विशेष संबोधन दिया। संचालन जयति बेहरे ने किया।