नई दिल्ली (ईएमएस)। सफदरजंग एन्क्लेव में पेयजल आपूर्ति में सीवर का पानी मिलने की पुष्टि हुई है। दिल्ली जल बोर्ड की सैंपलिंग में एक घर में कोलीफॉर्म काउंट 2400 तक पाया गया, जो गंभीर प्रदूषण दर्शाता है। निवासी दूषित पानी से परेशान हैं और मिनरल वाटर पर 10-12 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च कर रहे हैं। जल बोर्ड लीकेज ठीक करने में जुटा है, अब तक सात जगह लीकेज ठीक की जा चुकी है। कुछ ऐसे ही हालात अब राजधानी दिल्ली के सबसे खास इलाकों में गिने जाने वाले सफदरजंग एन्क्लेव में भी बन रहे हैं। यहां भी पेयजल सप्लाई में सीवर के पानी की पुष्टि हुई है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की ओर से लिए गए पानी के नमूने में एक घर में कोलीफाॅर्म काउंट 2400 तक पाया गया है। दरअसल, इलाके में लोग लंबे समय से प्रदूषित पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे हैं। इसे लेकर आरडब्ल्यूए की मांग पर 26 फरवरी को जल बोर्ड की टीम ने कई घरों से पानी के नमूने एकत्रित किए थे। 28 जनवरी को जारी की गई रिपोर्ट में घरों में प्रदूषित पानी की पुष्टि हुई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026