राज्य
05-Mar-2026


प्रतापगढ़ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र में खानवारी गांव के पास शारदा सहायक नहर में गुरुवार दोपहर नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। जानकारी के मुताबिक खनवारी ग्राम पंचायत के डंडिया गांव निवासी राम नरेश की बेटी आंचल (14), रिया (12) और अनिल पटेल की बेटी मोहनी (12) शारदा सहायक नहर में नहाने गई थीं, उसी बीच अचानक गहरे पानी में जाने से वे डूब गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को बुलाया गया है, जो बचाव एवं राहत कार्य में जुटा है। तीनों किशोरियों की युद्धस्तर पर तलाश की जा रही है। जितेन्द्र 05 मार्च 2026