राज्य
05-Mar-2026


फर्रुखाबाद (ईएमएस)। यूपी के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान सोनू और सतीश के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी की दोनों चचेरे भाई नवीगंज रोड से सिनोडा की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों बाइक से ग्राम बडनपुर के सामने पहुंचे। वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भी जोरदार थी की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से की सहायता से घायलों को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सतीश चार भाइयों में सबसे छोटा था। सोनू अपने दो भाइयों में छोटा था। दोनों जयपुर में काम करते थे। जितेन्द्र 05 मार्च 2026