देहरादून (ईएमएस)। नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम के आईसीसीसी का नगर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की गतिविधियों एवं रूट कवरेज की विस्तृत समीक्षा की गई। मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि कुछ वाहनों की रूट कवरेज पोर्टल पर अपेक्षाकृत कम प्रदर्शित हो रही थी। इस दौरान उन्होंने कमियां पाई और नाराजगी जताई। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मेयर ने आईसीसीसी में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न प्लांट्स की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। विशेष रूप से कारगी एमटी प्लांट और शीशमबाडा वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में चल रहे कार्यों की स्थिति को सीसीटीवी के माध्यम से देखा और अधिकारियों से वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर महापौर सौरभ थपलियाल ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईसीसीसी शहर की निगरानी और व्यवस्थाओं के संचालन का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कमियों को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए तथा व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाया जाए। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 मार्च 2026