भोपाल (ईएमएस) । होली के त्यौहार के बाद भोपाल में शुक्रवार से फिर से बिजली के मेंटेनेंस काम के चलते राजधानी के करीब 25 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। शुक्रवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें विनीतकुंज, बंजारी, बर्रई, मालवीय नगर, देवकी नगर, राजहर्ष कॉलोनी, बरेला गांव समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट्स, आइना बंगलो, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बरेलागांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, जाट एरिया, कैम्प नंबर-12, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वल्लभ भवन, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, देवकी नगर, गैस राहत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं आसपास। दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक बर्रई, कस्तूरी होम्स कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र। आशीष पराशर