क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) होली के मौके पर बुधवार को शहर में निकाले गए श्री कृष्ण बलदाऊ जी का प्राचीन डोला (झांकी) का मोहल्ला इमामबाड़ा स्थित शाही बड़ा इमामबाड़ा पर शहर क़ाज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली के साथ तमाम रोजेदारों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान हिंदू मुस्लिम एकता का अनूठा दृश्य उस वक्त देखने को मिला जब श्री कृष्ण बलदाऊ जी का प्राचीन डोला (झांकी) मोहल्ला इमामबाड़ा के प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा पर पहुंचने पर शहर क़ाज़ी दफ्तर के बाहर मोहल्ला वासियों के साथ स्वागत को खड़े हुए शहर क़ाज़ी ने सभी से गले मिलकर होली की मुबारकबाद पेश की। शहर क़ाज़ी ने बताया की श्री कृष्ण बलदाऊ जी का प्राचीन डोला (झांकी) कई सालों से परंपरागत रूप से निकाला जाता रहा है, जो मुस्लिम इलाको से होता हुए नगर निगम वाटर बॉक्स पर समापत होता है। मोहल्ला इमामबाड़ा पर पहुंचने पर प्राचीन समय से शहर क़ाज़ी परिवार द्वारा उक्त डोले का भव्य स्वागत किया जाता है। जोकि सन 1885 से तत्कालीन शहर क़ाज़ी हकीम हाजी क़ाज़ी सैय्यद अमजद अली वारसी के समय से आज तक जारी है। जिसका उद्देश्य आपसी भाई चारा व सौहार्द अमनो अमान कायम रखना है। श्री कृष्ण बलदाऊ जी का प्राचीन डोला (झांकी) मोहल्ला इमामबाड़ा पर पुहचने पर शहर क़ाज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने के साथ ही तमाम रोजेदारों ने सभी झांकी पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया, जिसमे पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद, सी ओ सिटी प्रवीन कुमार, थाना अध्यक्ष रसूलपुर प्रदीप कुमार, थाना अध्यक्ष उत्तर व थाना अध्यक्ष दक्षिण योगेंद्र, नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकसभा प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, पंडित मुन्ना लाल शास्त्री, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया प्रमुख हैं। प्राचीन डोला (झांकी) के साथ चल रहे सभी लोगों को मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पधाधिकारी सभी को पानी की बोतले भी बांट रहे थे। इस दौरान शहर काजी के साथ मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद उमर फारूक, उत्तर प्रदेश एकता अमन कमेटी के अध्यक्ष दिलशाद अली राजू, इमामबाड़ा मस्जिद कमेटी के मेहरोज अख्तर, बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के उपाध्यक्ष क़ाज़ी शाहफराज अली, सह संयोजक साजिद जफर, इमामबाड़ा चूड़ी बाज़ार कमेटी व्यापार मण्डल के ज्वाइंट सेक्रेटरी क़ाज़ी फ़राज़ उद्दीन, समाजसेवी कमर ज़िया, शाहकार अली, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद उमर फारूक, अहमद अली आदि मोजूद थे। ईएमएस