कोयलांचल क्षेत्र का मामला: बाल विवाह का प्रकरण दर्ज छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी बाल विवाह पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आलम यह है कि ग्रामीण नाबालिग का विवाह भी कर दे रहे हैं। ताजा मामला परासिया के उमरेठ का है। यहां गांव की एक किशोरी ने विवाह के बाद एक बच्चे को जन्म दिया है। मामले का पता चलते ही पुलिस ने किशोरी के पति के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक और सामाजिक रीति रिवाजों के साथ युवक का नाबालिग से विवाह कर दिया गया और उक्त नाबालिग ने जिला अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया। विभाग को नहीं लगी विवाह की खबर इस मामले में जिम्मेदार विभाग पर भी सवालिया निशान लग रहे है। परासिया में हुआ बाल विवाह इसका जीता जागता उदाहरण है। विभाग कोइस विवाह की कोई खबर नहीं लग पाई। बाल विवाह रोकने और बाल विवाह के नुकसान बताने कका मुख्यत: कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग का है लेकिन विभाग का मैदानी अमला कभी कभार ही सक्रिय दिखाई देता है। गांवों में अक्सर बाल विवाह की खबरें सामने आती हैं। ईएमएस/मोहने/ 05 मार्च 2026